Akshardhara Book Gallery
Almost Pyar (अलमोस्ट प्यार)
Almost Pyar (अलमोस्ट प्यार)
Couldn't load pickup availability
Author: Divya Prakash Dubey
Share
Publisher: BESTSELLERS PARADISE
Pages: 219
Edition: Latest
Binding: Paperback
Language:Hindi
Translator:
Almost Pyar (अलमोस्ट प्यार)
हिंदी को नई पीढ़ी के पाठकों के बीच लोकप्रिय बनाने और 'नई वाली हिंदी' को एक पहचान दिलाने में दिव्य प्रकाश दुबे की बहुत अहम भूमिका रही है। कहानियाँ कहने और सुनाने के अलग-अलग माध्यमों में उन्होंने लगातार हाथ आज़माया है-किताबों से लेकर ऑडियो, लाइव स्टोरीटेलिंग और स्क्रीन तक।
पिछले तेरह सालों में दिव्य प्रकाश दुबे ने आठ किताबें लिखीं - 'शर्तें लागू', 'मसाला चाय', ‘मुसाफ़िर कैफ़े’, ‘अक्टूबर जंक्शन', 'इब्नेबतूती', 'आको-बाको', 'यार पापा' और 'टेंशन मत ले यार'। इनमें से ‘मुसाफ़िर कैफ़े' अब Netflix पर एक सीरीज़ के रूप में भी दर्शकों तक पहुँच चुकी है।
सात Audible Originals, देश भर में लाइव स्टोरीटेलिंग शो और मणिरत्नम के साथ फिल्मों में काम करने जैसी उपलब्धियाँ भी उनके नाम हैं। लेकिन शायद उन्हें सबसे ज़्यादा खुशी इस बात की है कि इन कहानियों ने उन्हें लिखते रहने दिया।
'आलमोस्ट प्यार' उनकी नौवीं किताब और चौथा कहानी-संग्रह है।
लेखक: दिव्य प्रकाश दुबे
