Skip to product information
1 of 2

Akshardhara Book Gallery

Bagh Ka Bhagyaphal Aur Anya Kahaniya (बाघ का भाग्यफल और अन्य कहानियाँ)

Bagh Ka Bhagyaphal Aur Anya Kahaniya (बाघ का भाग्यफल और अन्य कहानियाँ)

Regular price Rs.299.00
Regular price Rs.299.00 Sale price Rs.299.00
0% OFF Sold out
Shipping calculated at checkout.

Author: Anil Yadav

Publisher: Manjul Publishing House

Pages: 168

Edition: Latest

Binding: Paperback

Language:Hindi

Translator:

बाघ का भाग्यफल और अन्य कहानियाँ

मैदे के शरीर वाले लोगों ने बाघों को अपने जैसा परजीवी बना डाला है और एक मैदा साहस का व्यापार करने के लिए अपनी जेब में बाघ का गू लिए जंगलों में भटक रहा है। एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गूगल में नौकरी मिलती है, सिर में माउस की क्लिक-क्लिक गूंजने लगती है, हर धातुई आवाज़ के साथ एक चिंगारी छू जाने की जलन होती है जो कॉरपोरेट दास बन जाने की निशानी है। प्राइमरी स्कूल के एक ओबीसी और एक मुसहर दोस्त की मुलाक़ात बीसियों साल बाद एक विवाह में होती है जहाँ एक कछुआ समाज को अपनी पीठ पर लादे घूम रहा है। यूनिवर्सिटी में एक प्रगतिशील लड़की है जिसे बाइक की टंकी देखकर हँसी आती है, एक गेरूआधारी लड़का है जो लेडीज़ पर्स देखकर सुध-बुध भूल जाता है लेकिन इसी एक बिंदु पर उनके विपरीत विचारों के हृदय मिलते हैं। एक व्हाटसैप अंकल के बच्चे, बाप के बदल जाने से इस कदर सदमे में हैं कि हमेशा के लिए घर छोड़ जाते हैं। भाषा बहुत दिनों तक मकड़ी की तरह जाला लगाकर इंतज़ार करती रही। एक के बाद एक "न्यू इंडिया" के जंगल, कॉरपोरेट के टावर, गाँव, यूनिवर्सिटी और रेलवे स्टेशन आकर फँसे तब जाकर यह कथा-संग्रह बना।

लेखक.अनिल यादव 
प्रकाशक. मंजुल पब्लिशिंग हाऊस 
 

View full details