Akshardhara Book Gallery
Saat Sau Bees Kadam (Hindi Book) | Amrita Pritam
Saat Sau Bees Kadam (Hindi Book) | Amrita Pritam
Couldn't load pickup availability
Author: Amrita Pritam
Share
Publisher: Vani Prakashan
Pages:
Edition:
Binding:
Language:Hindi
Translator:
Saat Sau Bees Kadam (Hindi Book) | Amrita Pritam
Book by Amrita Pritam | Published by Amrita Pritam
सात सौ बीस क़दम अमृता प्रीतम के कृतित्व का यह असाधारण गुण है कि जब वह कविता लिखती हैं तो अपनी अनुभूति की तरलता को ऐसा रूप देती हैं जो गद्य की तरह सहजता से हृदय में उतर जाती है, और जब वह उपन्यास या कहानी लिखती हैं तो भाषा में कविता की लय लहराने लगती है। यदि उनकी अनेक कहानियों में से चुनकर श्रेष्ठ का संकलन कर लिया जाए, और वह भी स्वयं अमृता प्रीतम द्वारा, तो पाठक को पुस्तक के रूप में अमृत कलश ही प्राप्त हो जाता है। उनकी चुनी हुई कहानियों का यह संग्रह सात सौ बीस क़दम ऐसा ही है। अमृता प्रीतम की इन कहानियों में प्रतिबिम्बित है स्त्री-पुरुष के योग-वियोग की मर्म-कथा तथा परिवार और समाज से प्रताड़ित नारी के दर्द के बोलते चित्र। इन कहानियों का विषय-विस्तार अमृता जी के चिन्तन के विविध पक्षों को उजागर करता है। प्रस्तुत है सात सौ बीस क़दम का नया संस्करण ।
